Google ने भारत में लॉन्च किया Opal: अब कोई भी मुफ्त ऐप बना सकेगा, डेवलपर्स को नहीं देने होंगे लाखों

Google Opal: टेक कंपनी Google ने भारत में अपना नो-कोड ऐप मेकर Opal लॉन्च कर दिया है. अब बिना प्रोग्रामिंग ज्ञान के कोई भी मिनी ऐप्स बना सकता है.

Google Opal India no-code app platform for easy app creation
Google Opal अब भारत में, बिना कोडिंग ऐप बनाने के लिए (Photo: Google)

ऐप डेवलपमेंट के खर्च अब नहीं
कुछ समय पहले तक छोटे और बेसिक ऐप्स बनाने में लाखों रुपये लगते थे. ऐप बनाने के लिए प्रोग्रामिंग भाषा की जानकारी जरूरी थी, जो हर कोई नहीं सीख सकता.

लोगों को मजबूरी में डेवलपर्स को मांगे गए पैसे देने पड़ते थे, नेगोसिएशन का कोई मौका नहीं था. अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है, और जल्द ही डेवलपर्स की मनमानी खत्म हो सकती है.

सोचिए, आपके पास बेहतरीन ऐप आइडिया है, लेकिन कोडिंग का कोई ज्ञान नहीं. पहले ये सिर्फ सपना रहता या लाखों खर्च करके डेवलपर्स हायर करने पड़ते.

AI ने खेल बदल दिया
कोडिंग ज्ञान न होने की वजह से डेवलपर्स नॉन-टेक्निकल यूज़र्स को गुमराह कर देते थे. लेकिन अब AI ने गेम बदल दिया है. टेक्नोलॉजी की दुनिया में ‘नो-कोड’ नाम का नया क्रांति आ गई है.

पहले हमने बताया था कि बिना प्रोग्रामिंग भाषा के ऐप्स कैसे बनाए जा सकते हैं. अब Google ने भारत में Opal लॉन्च कर दिया है. हालांकि इसकी कुछ लिमिटेशन्स हैं, फिर भी कुछ टूल्स से स्केलेबल ऐप्स बनाना संभव है.

बिना कोड के ऐप बनाना आसान
अब बिना कोड लिखे ऐप्स बनाना संभव है. ‘नो-कोड’ और ‘लो-कोड’ शब्द तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं, इसके पीछे जेनरेटिव AI का बड़ा योगदान है, जो इंसानों जैसी तेज़ और बेहतर कोडिंग करता है.

Opal को पहले अमेरिका में एक्सपेरिमेंट के तौर पर लॉन्च किया गया था. गूगल ने उम्मीद नहीं थी कि यह प्रोफेशनल लेवल ऐप बना पाएगा, लेकिन अब यह संभव हो गया है.

Google पहला कंपनी नहीं है जिसने नो-कोड टूल पेश किया है. कई लो-कोड टूल्स पहले से हैं, लेकिन Opal आसान और स्मार्ट है.

An interface of Google's no-code app maker Opal, featuring prompts and a user-friendly layout for building apps easily.
Google Opal इंटरफ़ेस

Google Opal क्या है?
सरल शब्दों में, Opal एक नो-कोड मिनी-ऐप मेकिंग प्लेटफॉर्म है. यूज़र्स बिना प्रोग्रामिंग ज्ञान के ऐप बना सकते हैं. Opal का इस्तेमाल WhatsApp मैसेज लिखने जितना आसान है. बस ऐप की जरूरत बताएं, बाकी तकनीकी काम AI करेगा.

यह प्लेटफॉर्म छात्रों, छोटे दुकानदारों, होम शेफ्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए गेम-चेंजर है.

A visual diagram illustrating the workflow of Google Opal's no-code app creation process, showing user input, output, and various stages of generating app functionalities.
Google ओपल वर्कफ़्लो

Opal कैसे काम करता है?
Opal यूज़र के सिंपल कमांड्स पर काम करता है. इसके पीछे Google की तकनीक काम करती है. बैकएंड में LLMs और जेनरेटिव AI कोड, UI और डेटाबेस तैयार करते हैं.

Opal का इंटरफेस आसान और आकर्षक है. यूज़र विजुअल लॉजिक और वर्कफ़्लो देख सकते हैं, बिना जटिल कोड्स में फंसे.

पूरा प्रोसेस मिनटों में
उदाहरण के लिए, अगर यूज़र कहे, “मुझे ऐसा ऐप चाहिए जो कॉफी शॉप ऑर्डर ले और डेटा सेव करे,” AI बैकएंड कोड लिखता, UI डिजाइन करता और डेटाबेस सेट करता है. यूज़र बस ड्रैग-एंड-ड्रॉप से रंग और लुक तय करता है.

यह मिनटों में होता है, जबकि पहले हफ्ते लगते थे और डेवलपर्स लाखों मांगते थे.


Aditya Didwaniya's avatar

Aditya Didwaniya

आदित्य डिडवाणिया एक तकनीकी लेखक और कंटेंट क्रिएटर हैं जो मोबाइल उपकरणों, टैबलेट और ई-गैजेट्स पर अपनी गहन कवरेज के लिए जाने जाते हैं। उनका काम मुख्य रूप से पाठकों को उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी प्रगति की गहन समीक्षा, तुलना और विश्लेषण प्रदान करने पर केंद्रित है। अपने लेखन के माध्यम से, डिडवाणिया का उद्देश्य उपभोक्ताओं को तेज़ी से विकसित हो रहे तकनीकी परिदृश्य में सूचित खरीदारी निर्णय लेने के लिए आवश्यक ज्ञान प्रदान करना है।

Related Posts

AI को विनियमित करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम: AI-जनरेटेड कंटेंट पर लेबल लगाना होगा अनिवार्य

भारत सरकार ने AI को विनियमित करने के लिए नियमों में बदलाव प्रस्तावित किए हैं. प्रस्तावित नियमों में AI से बनी फोटो-वीडियो समेत हर तरह की कंटेंट पर लेबल लगाना…

और पढ़ें
व्हाट्सएप में नया फीचर आया अब एआई से इमेज बनाकर लगा सकेंगे स्टेटस जानें तरीका

व्हाट्सएप में अब यूजर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से इमेज जनरेट करके उसे अपने स्टेटस पर शेयर कर सकेंगे। कंपनी ने कुछ यूजर्स के लिए यह फीचर रोलआउट कर दिया है।…

और पढ़ें

Leave a Reply

Discover more from ब्रिक्स टाईम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading