‘राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी अमेरिका के कब्जे में’, वेनेजुएला पर एयरस्ट्राइक के बाद डोनाल्ड ट्रंप का दावा

वेनेजुएला पर एयरस्ट्राइक के बाद डोनाल्ड ट्रंप का दावा, ‘राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी अमेरिका के कब्जे में’

President Maduro captured in US military operation after Caracas airstrikes.
निकोलस मादुरो (Photo: Juan Barreto/AFP/Getty Images)

अमेरिका के साथ जारी भारी तनाव के बीच वेनेजुएला की राजधानी काराकास शनिवार (3 जनवरी 2026) की सुबह धमाकों से दहल उठी. वेनेजुएला सरकार ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है. उन्होंने अमेरिका पर सैन्य और नागरिक ठिकानों को निशाना बनाने का आरोप लगाया. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी अब अमेरिका की हिरासत में हैं.

वेनेजुएला में अमेरिका का बड़ा ऑपरेशन

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया, “अमेरिका ने वेनेज़ुएला और उसके नेता राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ एक बड़े पैमाने पर हमला सफलतापूर्वक किया है. निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है. यह ऑपरेशन यूएस लॉ एनफोर्समेंट के साथ मिलकर किया गया था. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जल्दी ही इसे लेकर पूरी जानकारी दी जाएगी.”

बढ़ता तनाव और सैन्य कार्रवाई

राष्ट्रपति ट्रंप ने पहले भी मादुरो को हटाने के लिए जमीनी कार्रवाई की चेतावनी दी थी. इन चेतावनियों के बाद ही काराकास में कई बड़े धमाके सुने गए. दबाव बढ़ाने के लिए ट्रंप ने वेनेजुएला पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं. इलाके में अमेरिकी सेना की तैनाती भी बढ़ाई गई है. इसके अलावा, उन्होंने कैरिबियन और पैसिफिक क्षेत्रों में ड्रग तस्करी के आरोप भी लगाए हैं.


Related Posts

अमेरिका की मध्यस्थता में इज़राइल और लेबनान के बीच युद्धविराम समझौता

अमेरिका के नेतृत्व में हुई वार्ता के बाद इज़राइल और लेबनान युद्धविराम लागू करने पर सहमत हो गए हैं। यह समझौता तभी लागू होगा जब हिज़्बुल्लाह लिटानी नदी के दक्षिण…

और पढ़ें
ट्रंप बोले ईरान से समझौता होते ही होर्मुज जलडमरूमध्य खुल जाएगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि होर्मुज जलडमरूमध्य को शिपिंग के लिए तभी खोला जाएगा जब ईरान के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हो जाएंगे। यह बयान…

और पढ़ें

Leave a Reply

Discover more from ब्रिक्स टाईम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading