“‘पाकिस्तान को छोड़ हमारे पांच पड़ोसी दोस्ताना हैं’, भारत दौरे पर बोले अफगान मंत्री”

भारत दौरे पर आए तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने अफगानिस्तान-पाकिस्तान संघर्ष पर कहा कि अफगानिस्तान के सभी पड़ोसी उसके साथ अच्छे संबंध रखते हैं, सिवाय पाकिस्तान के।

Afghan Minister India Visit — Amir Khan Muttaqi discusses Afghanistan Pakistan relations
भारत दौरे पर आए अफगान विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने पाकिस्तान संबंधों पर बयान दिया।(Photo- AP)

भारत दौरे पर अफगान मंत्री और प्रमुख घोषणाएँ

तालिबान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी 9 से 16 अक्टूबर तक भारत दौरे पर हैं। यह यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों और व्यापार को मजबूत करने की दिशा में अहम मानी जा रही है। मुत्ताकी ने कहा कि भारत-अफगानिस्तान व्यापार को और बढ़ाया जाएगा। इसी दौरान अमृतसर से काबुल के बीच नई उड़ान शुरू करने की घोषणा भी की गई।

व्यापार और राजनयिक सहयोग पर जोर

अपने दौरे के दौरान मुत्ताकी ने कहा, “हमें उम्मीद है कि हमारी मुलाकातों से भारत-अफगानिस्तान संबंधों पर सकारात्मक असर पड़ेगा। हमारा भारत के साथ व्यापार एक अरब डॉलर से अधिक है। यह खुशी की बात है कि सरकार और प्रधानमंत्री ने काबुल के तकनीकी मिशन को दूतावास स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। अफगानिस्तान में सहयोग के अनगिनत अवसर हैं।”

अफगानिस्तान में शांति और वैश्विक जुड़ाव

मुत्ताकी ने कहा, “45 सालों में पहली बार अफगानिस्तान में बेहतरीन शांति आई है। इसी स्थिरता की वजह से दुनियाभर के राजनयिक अब काबुल आ रहे हैं। सभी लोग प्रसन्न हैं।”

पाकिस्तान पर मुत्ताकी का संदेश

पाकिस्तान से बढ़ते तनाव को लेकर मुत्ताकी ने कहा कि अफगानिस्तान युद्ध नहीं चाहता। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान को छोड़ हमारे पांच पड़ोसी देश हमारे साथ खुश हैं। हम जंग नहीं, अमन चाहते हैं।”

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर सात घंटे की भिड़ंत

यह संघर्ष दोनों देशों के बीच पुराने सीमा विवाद से जुड़ा है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 2,460 किलोमीटर लंबी डूरंड रेखा है जिसे अफगानिस्तान आज तक नहीं मानता। तालिबान शासन आने के बाद इस सीमा से आतंकी गतिविधियाँ बढ़ी हैं, जिस पर पाकिस्तान बार-बार हमले करता है और अफगान हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करता है।

ड्रोन हमलों से बढ़ा तनाव

शनिवार रात पाकिस्तान ने सीमा क्षेत्र में छिपे 27 आतंकियों पर ड्रोन हमले किए। इसके बाद तालिबान ने इसे अपने खिलाफ समझते हुए पाक चौकियों पर हमला कर दिया। जवाब में पाकिस्तान ने हेलमंद, कंधार, खोस्त, पक्तिया और पक्तिका में तोपों और हवाई हमले किए।

पाकिस्तान का कहना है कि उसने 200 तालिबानी लड़ाकों को मारा, जबकि उसके 23 सैनिक मारे गए। तालिबान ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि उसने पाकिस्तान के 58 सैनिकों को ढेर किया है।


Related Posts

‘राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी अमेरिका के कब्जे में’, वेनेजुएला पर एयरस्ट्राइक के बाद डोनाल्ड ट्रंप का दावा

वेनेजुएला पर एयरस्ट्राइक के बाद डोनाल्ड ट्रंप का दावा, ‘राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी अमेरिका के कब्जे में’ अमेरिका के साथ जारी भारी तनाव के बीच वेनेजुएला की राजधानी काराकास…

और पढ़ें
वेनेजुएला की राजधानी कराकास पर मिसाइल हमला, धमाकों से दहला शहर; जानें किसने किया दावा?

कराकास और ला गुआइरा पोर्ट पर हुए विस्फोटों से हड़कंप मच गया है। हवाई क्षेत्र को खाली कराया गया और अमेरिका ने नागरिक उड़ानों पर रोक लगा दी है। दक्षिण…

और पढ़ें

Leave a Reply

Discover more from ब्रिक्स टाईम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading