बिहार चुनाव: एनडीए में सीट बंटवारा तय, बीजेपी-जेडीयू 101-101 सीटों पर लड़ेगी

एनडीए ने बिहार चुनाव के लिए सीट शेयरिंग का फॉर्मूला अंतिम कर लिया है. बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि LJP को 29, RLM और HAM को 6-6 सीटें मिली हैं. चिराग पासवान ने कहा कि सीटों का वितरण सौहार्दपूर्ण ढंग से हुआ.

बिहार चुनाव 2025 एनडीए सीट बंटवारा घोषणा
बीजेपी, जेडीयू, LJP, RLM और HAM के साथ एनडीए ने बिहार चुनाव सीट बंटवारा तय किया

बिहार चुनाव के लिए एनडीए ने तय किया सीट बंटवारा
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया गया है. नई दिल्ली में लंबी बैठक के बाद यह साफ हो गया कि गठबंधन की कौन सी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बीजेपी 101 सीटों पर, जेडीयू 101 सीटों पर, चिराग पासवान की LJP (R) 29 सीटों पर, उपेंद्र कुशवाहा की RLM 6 सीटों पर और जीतनराम मांझी की HAM 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बीजेपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एनडीए सहयोगियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूरा किया.

बिहार चुनाव 2025 एनडीए सीट बंटवारा घोषणा. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए में सीट बंटवारे का विवरण, जिसमें बीजेपी और जेडीयू को 101-101 सीटें, LJP को 29, और RLM तथा HAM को 6-6 सीटें मिलती हैं।

बीजेपी और जेडीयू को बराबर सीटें मिलीं
इस बार एनडीए में सीट बंटवारे से स्पष्ट हो गया कि बड़े भाई-छोटे भाई का रोल खत्म हो गया है. दोनों, बीजेपी और जेडीयू को बराबर 101-101 सीटें मिली हैं. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पहले ही संकेत दिया था कि इस चुनाव में कोई पार्टी वरिष्ठ या कनिष्ठ भूमिका में नहीं रहेगी.

चिराग पासवान ने बताया सौहार्दपूर्ण बंटवारा
सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय होने के बाद चिराग पासवान ने एक्स पर पोस्ट किया, “हम, एनडीए परिवार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए सीटों का बंटवारा सौहार्दपूर्ण और सहयोगपूर्ण तरीके से पूरा किया.”


Related Posts

‘भाजपा को देखकर संघ को समझना बड़ी भूल है’: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

एक सभा के दौरान उन्होंने कहा कि आरएसएस कोई अर्धसैनिक संगठन नहीं है। भाजपा के चश्मे से संघ को देखना एक बड़ी गलती होगी। भाजपा और संघ अलग हैं: मोहन…

और पढ़ें
महाराष्ट्र चुनाव आयोग महायुति उम्मीदवारों के निर्विरोध चुनाव की जांच करेगा

राज्य चुनाव आयोग (SEC) ने विभिन्न अधिकारियों से यह रिपोर्ट मांगी है कि क्या इसमें कोई दबाव या प्रलोभन शामिल था। एसईसी ने रिपोर्ट आने तक नतीजों पर लगाई रोक…

और पढ़ें

Leave a Reply

Discover more from ब्रिक्स टाईम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading